उत्तराखंड
दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, अब इन केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर की बात…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखण्ड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशु चिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों व पशुधन हेतु संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वीकृत योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वीकृत बजट की शेष धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री रूपाला ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



