उत्तराखंड
बड़ी खबर: टिहरी के बाद नरेंद्रनगर पहुंचे सीएम, कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा निर्देश…
नरेन्द्रनगर: प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज जनपद टिहरी के भ्रमण पर थे, नई टिहरी जिला अस्पताल बौराडी़ तथा बीपुरम में नए स्थापित कोबिड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ पीपीई किट पहन कर वहां मरीजों के वार्ड में पहुंचे और उनका हालचाल जाना साथ ही नई टिहरी में जिला अधिकारियों की बैठक लेने के साथ उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि नई टिहरी से वे नरेंद्रनगर आनंदा हेलीपैड पहुंचे और कार से श्री देव सुमन कोविड सेंटर पहुंच कर निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल में स्थापित नये ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनिल कुमार नेगी से अस्पताल की पूरी जानकारी ली, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के नंबर लेकर उनके स्वास्थ्य के बारे में तथा खानपान व उपचार की किस तरह की सुविधाएं अस्पताल से उन्हें मुहैया कराई जा रही हैं,की पूरी जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़िए- टिहरी: मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण, 42 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण…
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कृषि तथा उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल व राज्यमंत्री यतिस्वरानंद भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे कटौती बनती जा रही सरकार की गले की फांस…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

















Subscribe Our channel



