उत्तराखंड
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरदून में आयोजित टपकेश्वर महादेव जी की भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ कर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य के प्रगति की कामना की।
यह शोभा यात्रा सोमवार शिवाजी धर्मशाला से आरंभ होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदालपुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, घड़ी कैंट होते हुए प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। शोभा यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। इस यात्रा में मथुरा, वृंदावन व उज्जैन से आए कलाकार भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर गामा और विशिष्ट गणमान्य महानुभाव गण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



