उत्तराखंड
Chardham Yatra: दून पुलिस ने पेश की इमानदारी की मिसाल, मालिक तक ऐसे पहुंचाया लावारिस मिला बैग…

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। देश-विदेश से तीर्थयात्री धाम के दर्शन के लिए आ रहे है। ऐसे में पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी बाखुबी निभा रही है। इसी कड़ी में दून पुलिस ने भी मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि
मिली जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा सीजन ड्यूटी साइबर सेल देहरादून से चंद्रभागा पुल पर ड्यूटी हेतु तैनात हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र जोशी को एक ऑटो चालक द्वारा एक बैग दिया गया तथा बताया कि यह बैग किसी सवारी का मेरे ऑटो में छूट गया है। जिसपर हेड कांस्टेबल ने बैग को कब्जे में लेकर बैग के अंदर से प्राप्त कागजात के आधार पर बैग के मालिक को ढूंढ कर बैग उनके सुपुर्द किया है। बैग में ₹17000 नगद, एक टेलीफोन एवं अन्य सामान था।
बताया जा रहा है कि बैग के मालिक की पहचान प्रनील देवी पत्नी सोमराम निवासी जिला संभल थाना संभल, जम्मू के रूप में हुई। जिसके बाद हेड कांस्टेबल हरीश ने टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें चंद्रभागा पुल बुलाकर उनका बैग सौंपा। वहीं अपना खोया हुआ बैग पाकर परमिल देवी ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




