उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आज के नए रेट…
देहरादूनः कमर तोड़ मंहगाई और बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतो के बीच केंद्र सरकार ने आमजन को राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाया जिससे कीमतों में काफी कमी आई है। बताया जा रहा है कि जहां पेट्रोल-डीजल 100 पार बिक रहे थे तो वहीं अब देहरादून में पेट्रोल 95.22 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को देहरादून में पेट्रोल के दाम 95.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.31 रुपये प्रति लीटर थे। यानी पेट्रोल 3 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। लेकिन हरिद्वार में दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में सोमवार को पेट्रोल के दाम 94.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.42 रुपए प्रति लीटर था।लेकिन आज पेट्रोल 94.39 रुपये प्रति लीटर तो डीजल डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ऐसे में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 8 पैसे महंगा हुआ है।
अगर कुमाऊं की बात करें तो यहां हल्द्वानी और रुद्रपुर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में पेट्रोल 94.46 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं, रुद्रपुर में पेट्रोल 93.62 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


