उत्तराखंड
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल की फिफ्टी से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड क टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की और लगातार अंतराल पर विकेट निकाले। हालांकि डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल की फिफ्टी से जैसे-तैसे कीवी टीम 250 रन के स्कोर को पार करने में सफल रही।
माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले। वहीं डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए उनके बल्ले से 3 चौके निकले। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। जहां वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए और कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…

















Subscribe Our channel





