मंगल के दिन अमंगल: उत्तराखंड में बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मंगल के दिन अमंगल: उत्तराखंड में बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख…

चंपावत

मंगल के दिन अमंगल: उत्तराखंड में बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख…

चंपावत: उत्तराखंड में मंगल के दिन अमंगल साबित हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बारातियों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। जिस में 14 लोगों की मौत की सूचना है। SDRF द्वारा दो घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया व शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। मैक्स वाहन संख्या-यूके 04, टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

गौरतलब है कि 16 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। ये भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी। पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चंपावत

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
9 Shares
Share via
Copy link