चंपावत
हादसाः यहां नदी में डूबा शिक्षक का 16 साल का बेटा, परिजनो में मचा कोहराम…
चम्पावतः उत्तराखंड में जहां बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।.नदियां उफान पर है। प्रशासन लगातार नदियों से दूरी बनाने की अपील कर रहा है। फिर भी कुछ समय की मौज के लिए लोग अपना जीवन मौत के मुंह में डाल रहे है। ऐसा ही मामला चम्पावत से सामने आ रहा है। यहां नहाने के लिए गंडक नदी में गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र का शव रविवार सुबह नदी से बरामद कर लिया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि कनलगांव निवासी राज्य आंदोलनकारी व राउमावि खूनाबोरा में तैनात शिक्षक खीमानंद पांडेय का छोटा पुत्र विवेक पांडेय उर्फ विक्की (16) अपनी बाइक से दोपहर घर से निकल गया था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी। नदी किनारे ही एक पत्थर पर विक्की के कपड़े, चप्पल व हेलमेट पड़े थे।
परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद ही ग्रामीणों व स्थानीय युवकों ने नदी में विक्की की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद मौके पर पुंहची टनकपुर जल पुलिस ने रेस्क्यू कर छात्र का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

