उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यहां नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, क्षेत्र में कोहराम, परिजन बेसुध…
उत्तराखंड के टनकपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज यानि मंगलवार दोपहर शारदा घाट में दो किशोर डूब गए । बताया जा रहा है कि दोनो किशोर नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वह लहरों में ओझल हो गए। मौके पर रेस्क्यू कार्य चल रहा है लेकिन दोनों का सुराग नहीं लग पा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि दो किशोर आज नदी में नहाने गए थे। जिस दौरान दोनों डूब गए। इन्हें एक बच्चा नानी के घर आया हुआ था। डूबने वाले बच्चों की पहचान अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



