उत्तराखंड
ब्रेकिंग न्यूज : मंत्री गणेश जोशी के सामने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल…
देहरादून डाकरा बाजार में मंत्री गणेश जोशी के सामने युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक सिरफिरे युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी। इस दौरान मंत्री लोगों को रोकने का भी प्रयास किया। वहीं विपक्ष के नेताओं ने इस मामले को मंत्री प्रेमचंद से जोड़ दिया और मंत्री गणेश जोशी के सामने युवक की इस तरह से पिटाई को अराजकता करार दिया है।
युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है हालांकि जानकारी यह भी मिल रही है कि युवक को बाद में छोड़ दिया गया है। घटना के सामने आते ही विपक्ष द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। ऋषिकेश में मंत्री प्रेमचंद के मामले के बाद अब गणेश जोशी मामले में विपक्ष के नेताओं को मुखर होने का मौका मिल गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


