उत्तराखंड
BREAKING: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, इस पूर्व अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, ये हुआ आदेश जारी…
धामी सरकार एक्शन में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने अब उद्यान निदेशक पद से हटाए गए डॉ हरविंदर बवेजा के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे डॉ हरविंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने मामले की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा निदेशक के पद का दुरूपयोग करते हुये वित्तीय अनियमितताओं के सम्बन्ध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका सम्बन्ध एक से अधिक जनपदों से है तथा जिस कारण जांच का दायरा विस्तृत हो गया है। ऐसे में मामले की जांच एसआईटी से कराई जाएगी। जिसके लिए टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम में एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी समेत कृषि विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं।
डीआईजी रैंक के अफसर के नेतृत्व में गठित टीम उद्यान घोटाले की जांच करेगी। इस घोटाले में कई अन्य लोग भी संदेह के घेरे में हैं। गौरतलब है कि डॉ बवेजा पर हिमाचल में भी घोटालों के मामले चल रहे हैं। हिमाचल सरकार ने चार्जशीट भी सौंपी है। भाजपा के ही शासनकाल में बवेजा को हिमाचल से उत्तराखण्ड लाया गया था। बवेजा के खिलाफ काश्तकारों ने देहरादून में धरना प्रदर्शन भी किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



