उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी के किए अधिकार सीज…

उत्तराखंड की नौकरशाही में इन दिनों हलचल तेज है। शासन का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शासन ने पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड दिनांक: 31 दिसम्बर, 2023 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे। उनके सेवानिवृत्त की अवधि समीप होने के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि निदेशक, पशुपालन के स्तर से निर्गत की जाने वाली समस्त वित्तीय स्वीकृतियां अग्रिम आदेशों तक शासन की अनुमति प्राप्त किये जाने के उपरान्त निर्गत की जायेंगी।
वहीं एक दिन पहले शासन ने दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को 6 माह के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह सेवानिवृत हो रहे थे लेकिन बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के निर्माण कार्यों और मानस खंड में विभिन्न कार्यों में उनकी आवश्यकता को बताते हुए 6 माह का सेवा विस्तार दिया गया है। पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडेय ने इसके आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि 6 माह से भी पहले यह कार्यकाल समाप्त हो सकता है लेकिन इसके लिए एक माह की लिखित सूचना अथवा इसके बदले में वेतन और भत्ते देकर इस अवधि को भी घटाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




