उत्तराखंड
BREAKING: बागेश्वर बाबा कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे उत्तराखंड, बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन…

उत्तराखंड में बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे है। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। वह बद्रीनाथ दर्शन करने के लिए रवाना हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से आज सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके एयरपोर्ट आने के बाद ही एयरपोर्ट कर्मियों को पता चला।
बताया जा रहा है कि इससे पहले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया था। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के खानपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय पंवार के नेतृत्व में विकास चौधरी, अर्जुन सैनी, देवेश चौधरी, दीपक रोशवाल ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया था। साथ ही एक शिकायती पत्र देते हुए एक युवक द्वारा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। कहा था कि युवक की इस हरकत से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचा है। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




