हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों के शव बरामद, खराब मौसम के चलते हुए हादसा - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों के शव बरामद, खराब मौसम के चलते हुए हादसा

उत्तराखंड

हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों के शव बरामद, खराब मौसम के चलते हुए हादसा

दिनांक 15 जून 2025 को हेली आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो कि केदारनाथ से प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था, 5:24 बजे वेली प्वाइंट के पास देखा गया। उस समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा था, जिससे दृश्यता शून्य हो गई थी। समय 6:13 बजे हेलीकॉप्टर के गुप्तकाशी न पहुँचने की जानकारी हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा दी गई। इसके पश्चात तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

खोज के दौरान नेपाली मूल के एक व्यक्ति, जो घास काटने गया था, तथा गौरीकुंड ऊँचाई क्षेत्र में घास एकत्र कर रही नेपाली महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध धुएं का गुबार देखा गया था। तत्पश्चात आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को सक्रिय किया गया। इसमें DDRF के छह, SDRF के आठ, NDRF के 22 और पुलिस के आठ जवान शामिल थे ,

ये सभी राहत एवं बचाव दल घटनास्थल, गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर स्थित गौरी में खड़क नामक स्थान पर पहुँचे, जहाँ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हेलीकॉप्टर में सवार मृतकों का विवरण निम्नलिखित है:

1. कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट (निवासी: जयपुर)
2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी: रासी, ऊखीमठ
3. विनोद देवी – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 66 वर्ष
4. तृष्टि सिंह – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 19 वर्ष
5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – निवासी: गुजरात, उम्र: 41 वर्ष
6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी: महाराष्ट्र
7. काशी – बालिका, निवासी: महाराष्ट्र, उम्र: 3 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

इस घटना के संदर्भ में किसी भी जानकारी हेतु संपर्क नंबर: 01364 233727 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link