उत्तराखंड
Twitter Blue Tick Uttarakhand: सीएम धामी समेत उत्तराखंड के कई दिग्गजों के ट्विटर से ब्लू टिक हटे…
Twitter blue tick uttarakhand: सीएम धामी समेत उत्तराखंड के कई दिग्गजों के ट्विटर से ब्लू टिक हटे जब से ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है, तब से मस्क ने ट्विटर में लगातार कुछ ना कुछ बदलाव किए हैं। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर की चिड़िया ही हटा दी थी। ऐसे ही आज ट्विटर ने देश के साथ उत्तराखंड के कई बड़े दिग्गज नेताओं को झटका दिया है। दरअसल ट्विटर ने कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं।
बता दें कि बॉलीवुड से लेकर नेताओं और राजनीतिक संस्थाओं तक के अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम नेताओं और राजनीतिक संस्थाओं के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक को हटा दिया गया है। अब केवल उनका ही ब्लू टिक बचा हैं, जिन्होंने ट्विटर के ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन लिया है।
हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अभी तक ट्विटर ब्लू बैज बरकरार हैं। लगता हैं वो इस सब्सक्रिप्शन योजना का फायदा उठा रहे हैं। गौर हो कि एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू बैज के लिए अब सब्सक्रिप्शन किया अनिवार्य

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


