उत्तराखंड
सावधान: कोरोना थमा तो ब्लैक फंगस बढ़ा, थम नहीं रहा ब्लैक फंगस का आंकड़ा, अब तक 107 गंवा चुके जान..
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना की रफ़्तार कम तो हो गई लेकिन ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस ने अपनी कछुवा गति से अब तक आंकड़े को 534 तक पहुंचा दिया है। जिसमे अबतक 107 की मौत भी हो चुकी है। राजधानी देहरादून में अभी तक ब्लैक फंगस के कुल 492 मामले आ चुके हैं।
जिसमे 365 मामले तो एम्स ऋषिकेश में ही आ चुके हैं। जबकि देहरादून जिले में ही अभी तक 121 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा उधम सिंह नगर में भी ब्लैक फंगस से अब तक एक मौत हो रखी है।
नैनीताल में ब्लैक फंगस के अब तक 36 मामले सामने आए हैं। यहां भी यह बीमारी 7 लोगों की जिंदगी लील गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए 12 अस्पतालों को चुना गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह

















Subscribe Our channel

