उत्तराखंड
सुपर एक्सक्लूसिव: भाजपा सांसद की पत्नी का ट्रांसफर बना चर्चा का विषय, विभाग समेत सरकार पर उठने लगे सवाल…

कुमाऊं क्षेत्र अल्मोड़ा से चुने हुए भाजपा सांसद की उपलब्धि ने विकास की गंगा बहा दी। धारचूला मुनस्यारी से सांसद अजय टम्टा की धर्मपत्नी जो धारचूला जुम्मा में शिक्षिका के पद पर तैनात है, धारचूला के भाजपा नेता ने लंबे समय से स्कूल से गायब रहने का कारण बताया कि, वो प्रेग्नेंट है, इसलिए विद्यालय से गायब हैं।
विपक्ष सवाल उठा रहा है कि, आज सांसद की उपलब्धि से उन्हें देहरादून अटैचमेन्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा खेल हुआ है। आम शिक्षकों के जहां ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, वही अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा की पत्नी सोनल टम्टा का मनचाही पोस्टिंग शिक्षा विभाग में हुई है । राजकीय इंटर कॉलेज जुम्मा पिथौरागढ़ में अंग्रेजी की प्रवक्ता के पद पर सोनल टम्टा तैनात थी, जिनका ट्रांसफर एससीईआरटी देहरादून में प्रवक्ता के रिक्त पद पर हुआ है। 20 दिसंबर को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसपी खाली के आदेश पर यह प्रतिनियुक्ति/सेवा हस्तांतरण हुआ है।
जिसको लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया कि, क्या उत्तराखंड में उन शिक्षक व शिक्षिकाओं के मनचाही जगह ट्रांसफर या पोस्टिंग होगी, जिनका किसी नेता से या कोई नजदीकी पहचान है या फिर वह किसी नेता के परिवार से कोई शिक्षक व शिक्षिका आती है।
उत्तराखंड में जहां एक ओर तबादला सत्र शून्य है और शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सांसद की पत्नी का ट्रांसफर चर्चाओं का विषय बन गया। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, शासन के निर्देश पर यह आदेश हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर ने डबल इंजन की पावर और सांसद द्वारा इसी गाँव को गोद लेने पर सवाल खड़े कर दिए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




