उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड कांग्रेस ने अभी-अभी जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, हरीश रावत सहित कई की बदली सीट, देखिए…

देहरादून: बुधवार रात कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवार भी बदल दिए हैं। अब हरीश रावत लालकुआं से चुनावी रण में उतरेंगे तो वहीं, नरेंद्र नगर से ओम गोपाल रावत चुनाव लड़ेंगे।

वहीं महेश शर्मा को कालाढूंगी भेजा गया तो डोईवाला में गौरव चौधरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। रुड़की से यशपाल राणा को टिकट दिया गया है। रामनगर से महेंद्र पाल तो ज्वालापुर से रवि बहादुर को टिकट दिया गया।
बता दें कि चौबट्टाखाल से हरक की जगह केसर सिंह नेगी को टिकट दिया गया है। अनुपमा रावत को हल्द्वानी ग्रामीण से टिकट दिया गया तो वहीं रंजीत रावत को सल्ट भेजा गया है। ये फेरबदल कांग्रेस में हुए बगावत के ऐलान के बाद किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




