Big News: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, अभी-अभी कांग्रेस ने 6 तो BJP ने 7 नेताओं को किया निष्कासित, देखें लिस्ट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, अभी-अभी कांग्रेस ने 6 तो BJP ने 7 नेताओं को किया निष्कासित, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, अभी-अभी कांग्रेस ने 6 तो BJP ने 7 नेताओं को किया निष्कासित, देखें लिस्ट…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बीजेपी और कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस ने जहां छह और नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है। तो वहीं बीजेपी में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 7 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समेत पांच नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। तो बीजेपी ने पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा को निष्कासित किया है।

विधानसभा चुनाव में तमाम सीटों पर कई नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। पार्टी के वरष्ठि नेताओं के मनाने पर कई नेताओं ने नामांकन वापस ले लिया लेकिन कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य को घनसाली सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी धनीलाल शाह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर निकाला गया है। वहीं, किरन डालाकोटी को भी निष्कासित किया गया है। डालाकोटी लालकुआं सीट पर हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं संध्या डालाकोटी के पति हैं। संध्या को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इनके अलावा ज्वालापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि बहादुर के खिलाफ मैदान में उतरे एसपी सिंह इंजीनियर, बागेश्वर सीट से पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास के खिलाफ मैदान में उतरे बालकिशन और भैरवनाथ टम्टा को भी निकाल दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस इससे पूर्व चार प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इस तरह पार्टी अब तक नौ प्रमुख नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। इससे पूर्व भी पार्टी कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link