Big News: उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर अपराधियों ने किया ये काम, मचा हड़कंप... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर अपराधियों ने किया ये काम, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर अपराधियों ने किया ये काम, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड में  साइबर अपराधियों के हौसलें कितने बुलंद है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हैकरों ने उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज को ही हैक कर लिया है। साथ ही फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए. उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक आईडी के ओपन कर लिया और उसके बाद उसकी डिस्पले पिक्चर को बदल दिया. यही नहीं साइबर अपराधियों ने पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो भी लगा दी. जैसे ही लोगों ने पुलिस के फेसबुक पेज पर युवती की फोटो देखी लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने पेज को ठीक करवाया और डीजीपी ने इसकी जांच के आदेश दे दिए है।। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि साइबर अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती देते आ रहे हैं। कभी फेक आईडी बनाकर तो कभी आई डी हैक कर साजिश करना। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी की फेक आईडी बनाकर भी कमेंट करने का मामला सामने आया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा भी था। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के कई अधिकारी और शासन के बड़े अधिकारी भी टारगेट पर रहे हैं। जो कि पुलिस के लिए बड़ा चेलेंज बनता जा रहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link