उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां आठ दिन से लापता युवक का इस हाल में मिला शव, गांव में कोहराम…
लक्सर: उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां बुधवार यानी आज कोतवाली लक्सर के बहादरपुर खादर गांव में तालाब से युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है म युवक बीते आठ दिनों से लापता था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त गांव बहादरपुर खादर निवासी अनिल उर्फ नीटू पुत्र रतन के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अनिल उर्फ नीटू(40) 28 दिसम्बर को परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। बाद में परिजनों द्वारा रिश्तेदारी के अलावा संभावित स्थानों पर तलाश किए जाने के बावजूद नीटू का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके पश्चात परिजनों ने कोतवाली लक्सर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बुधवार यानी आज गांव बहादरपुर के पास अड्डे वाले तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”
बिग ब्रेकिंग: लाल किले के पास इको वैन में धमाका, कई लोगों की मौत। दिल्ली में हाई अलर्ट…

















Subscribe Our channel



