उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होंगे छठवीं से 11वीं तक के फाईनल एग्जाम, देखें डेटशीट…
देहरादूनः उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। विभाग ने छठवीं से लेकर 11वीं तक के फाइनल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड से संबंधित स्कूलों में परीक्षाओं में संशोधन किया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार छठवीं से नौवीं और 11वीं की कक्षाओं में गृह परीक्षाएं अब 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। सभी जिलों में परीक्षाएं प्रदेश स्तर से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। देखिये पूरा कार्यक्रम…
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) February 23, 2022
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा है कि छठवीं से नौवीं और 11वीं की कक्षाओं में गृह परीक्षाएं अब 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं पहली पाली में साढ़े नौ से साढ़े 12 और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच होंगी। जबकि अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं पहली पाली में साढ़े नौ से 12 बजे और दोपहर बाद डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच होंगी। परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य है।
आपको बता दें कि अब इस डेटशीट में बदलाव संभव नहीं होगा। 10 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद ही 10वीं 12 वीं के बोर्ड एग्जाम से पहले गृह परिक्षाएं कराई जाएंगी।। गौरतलब है कि इससे पहले जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा छह से नवीं और 11वीं की गृह परीक्षा 26 फरवरी से होनी थीं, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में गृह परीक्षाएं एक साथ 14 मार्च से होंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



