उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में भूकंप के झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखंड में जहां बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त है वहीं इस बीच भूकंप के झटकों से देवभूमि की धरती डोली है। आज कुमाऊं में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के ये झटके पिथौरागगढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में था।भूकंप आते ही लोग दहशत में आ गए और बारिश के बीच ही घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। वहीं कुमाऊं में अभी बारिश हो रही है, जो तीन दिनों से जारी है। ऐसे में भूकंप के आने से लोग भयभीत है। लोगों के मन में डर बैठ गया कि कहीं काेई भारी आपदा न आ जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




