उत्तराखंड
Big Breaking: देहरादून में दिन दहाड़े बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट , आरोपी गिरफ्तार…
देहरादून। उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। महज 4500 रुपए के लिए दिन दहाड़े एक बुजर्ग की हत्या कर दी गई है। दिन-दहाड़े एक बुजुर्ग व्यापारी कृष्ण पंवार पर जानलेवा हमला कर लूट और हत्याकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर पुलिस ने अपराधी की पहचान की। मंगलवार को प्रेमनगर टी-स्टेट के रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का बड़ा खुलासा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अक्टूबर को तेलपुर में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग व्यापारी के ऊपर लोहे की राड से वार करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमला लूट नीयत से किया गया था। घटना के बाद हमलावर 4500 रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर की पहचान तो कर ली थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देती रही। इसी बीच निजी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग कृष्ण पाल सिंह तोमर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाते हुए हमलावर की तलाश तेज कर दी। सोमवार को पुलिस ने हमलावर विवेक कुमार उर्फ नट्टू को टी स्टेट प्रेमनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



