उत्तराखंड
जरूरी खबरः राशनकार्ड धारक ध्यान दें, जून से बदलने वाली है ये व्यवस्था, मिलेगा इतना राशन…
देहरादूनः उत्तराखंड में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। राज्य सरकार जहां अपात्र फ्री राशन लेने वालों पर नकेल कस रही है। तो वहीं अब पीले राशन कार्डधारको के लिए भी आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में पीले राशन कार्डधारकों को जून 2022 से मार्च 2023 तक गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं फ्री राशन में भी गेंहू की कटौती की गई है।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में कमी दर्ज की गई है। काफी गेंहू निर्यात किया जा चुका है। ऐसे में अब गेहूं का उत्पादन कम होने के कारण भारत सरकार ने पीले राशन कार्डधारकों के कोटे में गेहूं की कटौती कर दी है। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार ने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि पीले राशन कार्डधारकों को अब गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। यह आदेश जून 2022 से लेकर मार्च 2023 तक लागू रहेगा। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत बंटने वाले राशन में भी गेहूं एक किलो कम मिलेगा। केंद्र ने इस योजना के तहत भी यूपी का गेहूं का कोटा कम कर दिया है। इसमें अब तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल की जगह तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि राज्य में पीले राशन कार्डधारकों को अब तक पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था। अब राज्य के पीले राशनकार्ड धारकों को साढ़े सात किलो चावल मिलेगा। साथ ही केंद्र सरकार राज्य के पीले राशन कार्डधारकों के लिए प्रतिमाह 5669 मीट्रिक टन गेहूं और 2792 मीट्रिक टन चावल का आवंटन करती थी। जून से मार्च 2023 तक पीले राशन कार्डधारकों को 8461 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



