आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा फर्जी फौजी, मिला फर्जी आई कार्ड और 22 लाख का चेक... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा फर्जी फौजी, मिला फर्जी आई कार्ड और 22 लाख का चेक…

उत्तराखंड

आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा फर्जी फौजी, मिला फर्जी आई कार्ड और 22 लाख का चेक…

हरिद्वार रुड़की में आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को सूचना मिली कि रुड़की कचहरी में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति खुद को फौजी बताकर पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा है। सूबेदार से यूनिट और सेना संबंधित जानकारी मांगी तो वह कुछ बता नहीं पाया।

इसके बाद इंटेलिजेंस नकली सूबेदार को सिविल लाइन कोतवाली ले गई जब अधिकारियों ने जांच कि सूबेदार नकली निकला फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापा मारा तो वहां से सेना की वर्दी, जैकेट, नकली आईडी कार्ड, सीएसडी कैंटीन कार्ड, फर्जी कॉल लेटर, एक चेक जिसमें 22 लाख रुपए की रकम भरी हुई, लीव सर्टिफिकेट बुक समेत आर्मी के नाम पर बनाए गए दर्जनों फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।

पकड़े गए शख्‍स ने पूछताछ में बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर अब तक लाखों की ठगी कर चुका है। नकली सूबेदार ने अपना नाम आदेश कुमार पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम आभा पोस्ट चुड़ियाला जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी फिलहाल मोहनपुरा और सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहकर सेना में भर्ती के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने दूसरे फर्जी नाम से फेसबुक आईडी इसलिए बना रखी थी ताकि पकड़ा न जाए। इसी फेसबुक के माध्यम से लोगों को फंसा कर सेना में भर्ती आदि के नाम पर लाखों की ठगी करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पूजा फाइनेंस में काम करता था और लोगों से लोन दिलवाने के नाम पर भी ठगी करता था। फिलहाल अभी इंटेलिजेंस और पुलिस पूछताछ कर रही है और भी कई राज उजागर हो सकते हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link