उत्तराखंड
Ankita Bhandari Murder Case: प्रोविशनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की ये है वजह, पढ़ें…

अंकिता मर्डर केस में बड़ी खबर आ रही है। एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के बाद अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को श्रीनगर गढ़वाल उनके पैतृक घाट के लिए रवाना किया गया है। वहीं अंकिता की प्रोविशनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मृत्यु से पहले मारपीट की पुष्टि और डूबने को मृत्यु का कारण बताया गया है।
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी का पोस्टमार्टम किया गया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने अंकिता का पोस्टमार्टम किया। शनिवार शाम करीब चार बजे अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से बाहर लाया गया। पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में रखा गया तो यहां मौजूद नागरिकों ने एंबुलेंस के आगे आकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
वहीं बताया जा रहा है कि अंकिता का शव देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर पहुंच गया है। श्रीनगर गढ़वाल के आईटीआई घाट में अंकिता का दाह संस्कार किया जाएगा। ऐसे में एहतियातन स्थानीय प्रशासन ने आईआईटी घाट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा है। वहीं, आज रात शव को बेस अस्पताल श्रीनगर की मोर्चरी में रखा गया है और सुबह 8 बजे अंकिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




