छोटे से गांव के अंगद बिष्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर किया कब्ज़ा, कहानी जान आप भी कहेंगे गजब... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

छोटे से गांव के अंगद बिष्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर किया कब्ज़ा, कहानी जान आप भी कहेंगे गजब…

उत्तराखंड

छोटे से गांव के अंगद बिष्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर किया कब्ज़ा, कहानी जान आप भी कहेंगे गजब…

उत्तराखंड के युवा छोटे-छोटे गांव से निकलकर अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे है। इस कड़ी में अब पहाड़ के युवा अंगद बिष्ट का नाम जुड़ गया है। रुद्रप्रयाग के छोटे से गांव से आने वाले अंगद ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में नाम कमाया है। उन्होंने दुबई में मैट्रिक फाइट नाइट वर्ल्ड चैपियनशिप में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग के पट्टी धनपुर के चिंग्वाड गांव निवासी अंगद बिष्ट ने दुबई में फर्स्ट फ्लाइवेट चैंपियनशिप जीती है। उनकी इस मकुाम तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि अंगद के पिता मोहन सिंह बिष्ट मिठाई की दुकान चलाते हैं। अंगद का सपना तो डॉक्टर बनने का था। इसके लिए उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग भी ज्वाइन की।

लेकिन उनके जीवन मे एक रोचक मोड आया। अंगद ने कोचिंग के साथ ही जीम ज्वाइन किया। तभी जिम और फिटनेस ने उन्हें ऐसा प्रेरित किया कि उन्होंने सपने और मन बदल लिया। अंगद ने इसे सीरियस तौर पर पेशा बनाने का सोचा और फिर दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। बताया जा रहा है कि फ्री स्टाइलर खिलाड़ी अंगद  2018 में सुपर फाइट लीग , 2019 में ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन फाइट , 2021 में मैट्रिक्स फाइट नाइट जीत चुके हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link