उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज-संस्थान, सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी…
उत्तराखंड में हरेला पर्व को लेकर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी किया है। समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है।
राज्य सरकार ने हरेला पर्व का 17 जुलाई सोमवार को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसका विधिवत आदेश आज जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था लेकिन सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसके बाद अब संशोधित आदेशश जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



