उत्तराखंड
सावधानः उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी..
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से भारी रहने का अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी के कुछ स्थानों में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। 25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। शेष मौसम शुष्क रहेगा। 25 के बाद अगले दो दिन बारिश में कमी आएगी।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



