उत्तराखंड
Accident: उत्तराखंड में अब यहां खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चार गम्भीर घायल…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से सटे चकराता से आ रही है। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गम्भीर घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून से चकराता घूमने गए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा लोखंडी से आगे देववन के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
हादसे की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


