उत्तराखंड
Accident: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर पिथौरागढ़ जिले से आ रही है। यहां देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे की पता आज सुबह चला है। बताया जा रहा है कि एक कार झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर देर रात किसी समय हुई दुर्घटना की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो मामले की सूचना पुलिसकर्मियों को दी गई।जिसके बाद अस्कोट और जौलजीबी थानों से पुलिस मौके पर पहुंची है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 वर्ष पुत्र श्याम राम और रणवा निवासी डंबर राम 45 वर्ष पुत्र शेर राम के रूर में हुई है। माना जा रहा कि दोनों जौलजीबी मेले से गाव लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद से दौनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



