उत्तराखंड
Accident: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा थाना नंदा नगर घाट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई।
वहीं मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



