दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग को रास्ते में छेड़ा, हुआ जमकर हंगामा - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग को रास्ते में छेड़ा, हुआ जमकर हंगामा

उत्तराखंड

दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग को रास्ते में छेड़ा, हुआ जमकर हंगामा

रुड़की : उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र में लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रुड़की के जोरासी गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित युवक के भाई को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की जौरासी गांव निवासी एक नाबालिग कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसकी साइकिल रोक ली और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक अभद्रता करने लगा। जिस पर उसने शोर मचा दिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपित फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। युवक की तलाश की जा रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link