कांडीखाल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर कार पर जा गिरा, चार लोग थे सवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

कांडीखाल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर कार पर जा गिरा, चार लोग थे सवार…

उत्तराखंड

कांडीखाल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर कार पर जा गिरा, चार लोग थे सवार…

कैंपटी फाल से चार किलोमिटर आगे कांडीखाल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर कार पर जा गिरा। हादसे के वक्‍त कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पत्‍थर के नीचे दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्‍य तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कैंपटी पुलिस मौके पर पहुची। क्षतिग्रस्त कार में बुरी तरह से घायल चालक को निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक अश्वनी यादव निवासी शक्ति नगर नॉर्थ दिल्ली (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं अन्य तीन राजीव कुमार राठौड़(49), अंजू राठौड़ पत्नी राजीव कुमार राठौड़ (47) और पुष्कर राठौड़ पुत्र राजीव कुमार राठौड़ (16) निवासी ग्राम लारेंस, केशव पुरम, दिल्ली घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल को इलाज के लिये मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link