उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग के कुंडा-दानकोट में सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की मौत
रुद्रप्रयाग: जिले के कुंडा-दानकोट के पास देर रात एक स्कूटी गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थे। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
रुद्रप्रयाग जनपद के कुंडा-दानकोट के पास रात के समय एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात के अंधेरे में ही खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। राहत और बचाव कार्य के लिए जब जवान खाई में उतर रहे तो उन्हें उम्मीद थी कि दुर्घटनाग्रस्त लोग ठीक होंगे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी, तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक ही क्षेत्र के तीन युवकों की मौत से उनके घरों में मातम छाया हुआ है।
एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने स्ट्रेचर की सहायता से तीनों के शवों को सड़क तक पहुंचाया। आधी रात के बाद तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल, टीटू (23) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा दानकोट और संदीप (27) निवासी बरसील की मौत हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

















Subscribe Our channel

