उत्तराखंड
Good News: आमजन के लिए राहत भरी खबर, काठगोदाम से जल्द चलेगी इस शहर के लिए नई ट्रेन, जानें डिटेल्स…
काठगोदाम से अमृतसर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन संचालन की रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन संचालन की मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए ट्रेन संचालन को स्वीकृति दी है।
बताया जा रहा है कि ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तर प्रदेश के रामपुर आदि जिलों से प्रतिदिन सिख समाज समेत अन्य श्रद्धालु हजारों की संख्या में श्री हरमंदिर अमृतसर एवं डेरा व्यास व वैष्णो देवी के लिए आवागमन करते हैं, उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर हर घर हर परिवार से एक न एक सदस्य सेना में कार्यरत है। ऐसे में सैनिकों का अटारी बॉर्डर, बाघा बॉर्डर व जम्मू कश्मीर आना-जाना लगा रहता है। लेकिन काठगोदाम से अमृतसर के लिए रेल सेवा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब ये ट्रेन शुरू होने से लोगो को राहत मिल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



