Big Breaking: उत्तराखंड में हादसों का काला दिन, अब दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में हादसों का काला दिन, अब दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में हादसों का काला दिन, अब दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में कोहराम…

खटीमा: उत्तराखंड में बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर अब उधमसिंह नगर जिले से आ रही है यहां नानकमत्ता शहर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दो जवान युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा नानकमत्ता थाना क्षेत्र में हुआ है। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बिसौटा उलधन गांव निवासी सुमित राणा (19) और राम किशन राणा (23) किसी काम से बाइक पर सितारगंज जा रहे थे। इस दौरान नानकमत्ता में पैलेस होटल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है। इस हादसे के बाद दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
2 Shares
Share via
Copy link