दुखद: चकराता में मीनस के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुखद: चकराता में मीनस के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड

दुखद: चकराता में मीनस के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता में मीनस के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई था, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सड़क से दो सौ मीटर नीचे नदी के किनारे गिर गया। एसडीआरएफ ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।

शनिवार को तहसीलदार चकराता ने एसडीआरएफ को सूचना थी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दो सौ मीटर नीचे गिर गया है। जिस पर हेड कॉन्स्टेबल सतेंद्र रावत अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का बोलेरो कैंपर हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रहे थे। वाहन में तीन लोग सवार थे। वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35), श्याम सिंह (48) सभी निवासी ग्राम टिकरी, तहसील नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। ये सभी लोग नेवल टिकरी हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने बड़ी मुश्किल से शवों को वाहन से बाहर निकाला।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
1 Share
Share via
Copy link