उत्तराखंड
BREAKING: भराड़ीसैंण में आज होगी धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, हो सकते हैं ये महत्वपूर्ण फैसले…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज 13 मार्च से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज भराड़ीसैंण में होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है ।
गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा। बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




