उत्तराखंड
खुशखबरी: उत्तराखंड में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती…
शिक्षक बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने वाली है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने (Cabinet minister dhan singh rawat) अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे। प्रदेश में जल्द ही 5000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि शिक्षकों की कमी स्कूलों में न हो।
वहीं उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीवी मुक्त,नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



