उत्तराखंड
उत्तरकाशी बस दुर्घटना में घायल 14 लोग एम्स में भर्ती, 5 की स्थिति गंभीर…
इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए गए उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 14 घायलों में 5 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में आवश्यक उपचार जारी है।
इस बीच एम्स की कार्यकारी निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने इमरजेंसी में पहुंचकर भर्ती किए गए घायलों का हाल-चाल जाना और उनके समुचित इलाज के संबन्ध में चिकित्सकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
सूबे के शहरी विकास और वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और उनकी स्थिति व दिए जा रहे उपचार के बाबत एम्स प्रशासन से जानकारी प्राप्त की।
बीते रविवार की सांय गंगोत्री से उत्तरकाशी लौटते हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जबकि 14 घायलों को बीती देर रात एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था घायलों में 4 महिलाएं और 10 पुरूष शामिल हैं।
ट्राॅमा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि घायलों में से 5 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि सभी घायल बिना किसी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और आवश्यक जांचों के आधार पर सभी का उचित उपचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



