उत्तराखंड
नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ग्राम पाेखरी की टीम बनी विजेता
प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमाेली के सुदूरवर्ती गांव साैंदी मे चल रहे नचिकेता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पाेखरी विजेता एवं आेनालगांव उपविजेता बनी। विजेता एंव उपविजेता टीम को टूर्नामेंट समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने नगद धनराशि व ट्राफी भेंट कर कर पुरूषकृत किया।
शुक्रवार को नचिकेता प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मुकाबला पाेखरी एवं आेनालगांव के बीच हुआ जिसमें आेनालगांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 74 रन बनाए जबकि जबारी उतरी आेनालगांव की टीम ने मात्र 1 विकेट खोकर 8 आेवर मे 75 रन बनाकर 12 ओवर से शानदार जीत हासिल कर विजेता बनी। इस अवसर टूर्नामेंट की समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कंडियाल गांव रेखा असवाल ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर पुरूषकृत किया और कहा कि युवा स्वस्थ रहने के लिए खेल को अपने दैनिक दिनचर्या से जोड़ने का प्रयास करें।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मैन आफ दि सिरीज रहे रमेश पंवार को 11 साै रुपये व ट्राफी तथा मैन ऑफ द मैच रहे सरोज रावत को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



