देश
बिहार में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का किया एलान, 4 अप्रैल को होगा मतदान, जानिए पूरा शेड्यूल…
पटनाः केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आज विधान परिषद चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक दलों ने राज्य में अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि बिहार विधानपरिषद की 24 खाली सीटों के लिए चुनाव होने हैं। अब चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीखें तय कर दी हैं।
चुनाव आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके मुताहिक अप्रैल में ही बिहार विधानपरिषद चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने जो सूचना जारी की है। उसके मुताबिक बिहार विधानपरिषद की खाली 24 सीटों पर चुनाव के लिए 9 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 16 मार्च तक होगी।
17 मार्च तक उम्मीदवारी के पर्चों की जांच होगी और 21 मार्च तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 4 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होंगे। ठीक 3 दिन बाद वोटों की गिनती होगी और बिहार विधानपरिषद की खाली 24 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel




