उत्तर प्रदेश
निर्विरोध चुना जाना तयः यूपी में सतीश महाना ने स्पीकर के लिए किया नामांकन, विपक्ष ने भी किया समर्थन…
लखनऊः योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। सतीश महाना के नामांकन में भी अखिलेश ने समर्थन करते हुए सपा की ओर से अपना कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। अब विधायक महाना का विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे।
बता दें कि कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक जनसत्ता दल ने भी सतीश महाना का समर्थन किया है। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मौजूद थी।
बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली भाजपा सरकार में सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। सतीश महाना ने विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को अपना नामांकन पत्र सौंपा है। इस मौके पर महाना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




