उत्तर प्रदेश
Breaking: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ़्तार, ख़ुलासा,,
प्रयागराजः उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपियों ने कथित तौर पर नवाबगंज में इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोपी जय प्रकाश उर्फ पिंटू तिवारी, राम प्रकाश तिवारी उर्फ चंद्र शेखर, मनोज उर्फ मैनेजर और अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरी तरफ मृतक राहुल तिवारी के ससुराल के अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। बता दें कि इस सामूहिक हत्याकांड में पुलिस सुसाइड नोट में जिक्र गए 11 आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों में मृतक राहुल तिवारी के दो सालों की पत्नियां भी शामिल है। एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा, ‘सुसाइड नोट में जितने भी आरोपियों के नाम हैं, उन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।’
बता दें कि नवाबगंज के खागलपुर गांव में शनिवार को सामूहिक हत्या का मामला सामने आया था जिसने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। पशु कारोबारी राहुल तिवारी का शव आंगन में फंदे पर लटका मिला था, जबकि कमरे में पत्नी प्रीति, तीन बेटियां माही, पीहू और कुहू का शव मिला था। चारों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






