यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की जारी की सूची, सीएम योगी गोरखपुर सीट से उतरेंगे मैदान में... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की जारी की सूची, सीएम योगी गोरखपुर सीट से उतरेंगे मैदान में…

उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की जारी की सूची, सीएम योगी गोरखपुर सीट से उतरेंगे मैदान में…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पहले और दूसरे फेज के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सूची जारी की। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे।

पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने कुल 107 नामों का एलान किया है, इनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है। जिन्हें टिकट दिया है, उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है। प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68 % उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तर प्रदेश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link