उत्तर प्रदेश
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार ट्रैक्टर से टकराई, बाल-बाल बचे…
लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश का एक्सीडेंट हो गया । वह लखनऊ से फॉर्च्यूनर कार से पीताम्बरा माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाल बाल बच गए हैं।
यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे 27 पर हुआ है। जबकि हादसे की सूचना के बाद कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जब यह हादसा हुआ उस वक्त योगेश मौर्य के साथ तीन लोग और थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रैक्टर से भिड़ गई।
हादसे में ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में योगेश को मामूली चोट आई है। बता दे कि शुक्रवार शाम को केशव प्रसाद मौर्य ने शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






