देश
पियक्कड़ों को राहतः बिहार में शराबियों को अब जेल जाने से बचाएगा नीतीश सरकार का यह नया फरमान…

पटनाः बिहार सरकार ने शराबियों को लेकर अजीबो गरीब फरमान सुनाया । अब अगर बिहार में कोई शराब पीता पाया जाता है तो वह जेल जाने से बच सकता है। उसको सरकार के नए आदेश का पालन करना होगा। शराब-प्रतिबंध बिहार में शराबी जेल की सजा से बच सकते हैं यदि वे शराब के आपूर्तिकर्ता के बारे में जानकारी देते हैं। उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि यह ‘राहत’ शराब तस्करों के नेटवर्क और गिरोह पर शिकंजा कसने के इरादे से दी गयी है।
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। उनका यह आदेश पियक्कड़ पतियों के बारे में पत्नियों की शिकायत के एक साल बाद आया था। हालांकि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी राज्य में पिछले नवंबर से अब तक जहरीली शराब पीने के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि बिहार में कुछ सालों से प्रतिबंधित शराब को लेकर राजनीत भी खूब होती रही है। कुछ समय पहले बिहार विधानसभा के पास शराब की खाली बोतलें मिलने पर विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel







