देश
रेलवे में 2409 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए रिक्तियों की जानकारी…
सेंट्रल रेलवे (NCR) में 2409 अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 28 सितंबर, 2023 तक rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रल रेलवे की तरफ से यह भर्ती अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत की जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन 29 अगस्त, 2023 से ही किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन कर दें। जानकारी के मुताबिक सोलापुर क्लस्टर में 76 रिक्तियां, नागपुर में 114, पुणे में 152, भुसावल में 418 और मुंबई में 1469 रिक्तियां हैं। चयन अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस मानदंड के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन शुल्क-
अभ्यर्थियों के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग/स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की हो। अभ्यर्थियों की आयु 15 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क भी दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन मैट्रिक व 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






